हैदराबाद में होगा विमलसागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास
हैदराबाद, क्रांतिकारी प्रवचनकार श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा. का वर्ष 2026 का चातुर्मास हैदराबाद में होगा। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर संघ फीलखाना के मंत्री दिलीप श्रीश्रीमाल ने बताया कि गदग, कर्नाटक में विराजित आचार्य श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी के विद्वान क्रांतिकारी संत आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा., श्री पद्मविमल सागरजी म.सा. आदि ठाणा का वर्ष 2026 का चातुर्मास (वर्षावास) करने की विनती को लेकर श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर संघ फीलखाना के तत्वावधान में हैदराबाद सिकंदराबाद कोरा के प्रतिनिधियों, सदस्यों के समूह ने आचार्यश्री के दर्शन वंदन कर चातुर्मास की विनती रखी।
श्री संघ की विनती को स्वीकार करते हुए पूज्य आचार्य भगवंत ने 2026 का चातुर्मास करने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। इस विनती को स्वीकार करने से उपस्थित सभी लोग हर्ष से भगवान के जयकारे के साथ गदग, कर्नाटक में विराजित आचार्य श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा से हैदराबाद में चातुर्मास की विनती करते श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य । झूमने नाचने लगे।
14 साल बाद हैदराबाद में चातुर्मास आयोजन
पूज्य आचार्य भगवंत विमलसागर सूरीजी ने बताया कि 2012 से लगातार विनती की जा रही थी, लगभग 14-15 वर्ष के पश्चात पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से चातुर्मास की स्वीकृति दे रहा हूँ। आचार्यश्री ने बताया कि मैं चारों संप्रदाय एवं सभी गच्छ का हूँ। मैं जिनशासन का हूँ। जिनशासन को मानने वालों की आत्मा को जिनवाणी के श्रवण द्वारा पवित्र बनाना मेरा उद्देश्य है।
आज की युवा पीढ़ी को जागृत करके उन सभी की आत्मा का उद्धार करने हेतु हैदराबाद आ रहा हूँ। इस चातुर्मास में सभी को एकता के साथ मिलजुलकर चातुर्मास की आराधना में जुड़ना है। पूज्य आचार्य श्री ने चातुर्मास प्रवेश हेतु अषाढ सुद आगामी 16 जुलाई का शुभ मुहूर्त प्रदान किया है।
अवसर पर श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर संघ के ट्रस्टी एवं चातुर्मास प्रधान संयोजक मोहनलाल बागरेचा, दौलतराज भोजानी, महेंद्र कवाड़, भरत पालरेचा, सुरेश दोशीमुथा, अमृतलाल भोजानी, मुकेश कुमार चौहान, महेंद्र सिंघी, अशोक विनायकिया, अशोक बंदामुथा, संघवी अशोक बागरेचा, प्रकाशमल भंडारी, सुरेन्द्र उमरावमल भंडारी, भँवरलाल बागरेचा, बाबूलाल बागरेचा, बाबूलाल सोलंकी, संघवी गौतम बागरेचा, कुंदनमल सालेचा, नेमीचंद श्रीश्रीमाल, धर्मचंद सालेचा, अशोक कवाड़, अविनाश भंडारी, आकाश बागरेचा, गौतम श्रीश्रीमाल, सीए विक्रम श्रीश्रीमाल, रमेश श्रीश्रीमाल, पुखराज कवाड़, गौतम श्रीश्रीमाल जोटा, ललित बालड़, प्रवीण श्रीश्रीमाल, मुकेश बागरेचा, जितेंद्र भंडारी, दिनेश देवड़ाधोका, विक्रम, अरविन्द बागरेचा, गौतम भोजानी, संदीप भोजानी, मुकेश कोठारी, अभिषेक बागरेचा, विक्रम बंदामुथा, सुरेश अंगारा, ललित परमार, मनोहर देवड़ा धोका, नरेश बागरेचा, सम्पतराज, मुकेश ढेलड़िया, मुकेश ओस्तवाल, ऋषभ मेहता, महेश ओस्तवाल, राणमल, महेंद्र विनायकिया, प्रमोद हुंडिया, रतन भंडारी एवं अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



