विनोद जाखड़ एनएसयूआई के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, कांग्रेस ने शुक्रवार (20 फरवरी) को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी ने विनोद जाखड़ को NSUI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। NSUI कांग्रेस की छात्र इकाई है, जो देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाती है।

विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान NSUI अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। बता दें कि अभी तक NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह नियुक्ती करते हुए पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान के लिए सराहना की है।

विनोद जाखड़ का राजनैतिक इतिहास

विनोद जाखड़ को साल 2018 में राजस्थान विश्विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने उम्मीदवार नहीं बनाया तो उन्होंने बगावत कर चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। जाखड़ दलित वर्ग से पहले छात्र नेता बने, जो इस पद पर जीते। इसके बाद वह लगातार छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। अब उन्हें 8 सालों के बाद मेहनत का फल मिला है और उन्हें एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें कि कुछ महीनों पहले राजस्थान विश्विद्यालय में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यकम के खिलाफ विनोद जाखड़ ने बड़ा प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की छात्र राजनीति के कद्दावर चेहरे विनोद जाखड़ को NSUI का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह न केवल विनोद जाखड़ के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है क्योंकि NSUI के 55 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब कमान राजस्थान के किसी नेता को सौंपी गई है। विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर

जनवरी 2024 में विनोद जाखड़ को राजस्थान NSUI का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान:

  • छात्र हितों का संघर्ष: उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस (RSS) के कार्यक्रमों के विरोध से लेकर छात्रसंघ चुनाव बहाली तक कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया।
  • जेल और संघर्ष: छात्र हितों की लड़ाई में उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा।
  • शीर्ष नेतृत्व का भरोसा: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘यूथ विजन’ में फिट बैठने के कारण उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ेट्रंप ने खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बताया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button