पुष्कर में हुई विप्र फाउंडेशन की बैठक
हैदराबाद, विप्र फाउंडेशन की बैठक का आयोजन राजस्थान के पुष्कर में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा के सभापतित्व में किया गया। आज यहाँ रामदेव नागला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में देशभर से विप्र पदाधिकारियो ने भाग लिया। अवसर पर ब्राह्मण समाज की ज्ञान परंपरा को नये वैचारिक आधार पर स्थापित करने के उद्देश्य से कई निर्णय लिये गये। बैठक में 401 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन किया गया, जिसका कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक होगा।

नई कार्यकारिणी में सत्यनारायण श्रीमाली राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किये गये। विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों को समिति में शामिल किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना विप्र फाउंडेशन, जोन 16 के अध्यक्ष पद पर हैदराबाद के हरिकिशन ओझा को दूसरी बार मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिनारायण व्यास महामंत्री पद पर भगवान व्यास को मनोनीत किया गया और उन्हें सात प्रान्तों की जिम्मेदारी दी गई।
यह भी पढ़े : रहीमपुरा में माँ भगवती का जागरण सम्पन्न
बैठक का संचालन राष्ट्रीय संस्थापक संयोजक सुशील ओझा, सीए सुनील शर्मा, पवन पारीक एवं भगवान व्यास ने किया। बैठक में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (गुरुजी ठंडई, इंदौर), पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल सोनी, सत्यनारायण शर्मा, धर्मनारायण, चितौड़गढ़ के सांसद सीपी, जोशी, भाजपा अध्यक्ष मुकेश दाधिच, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा एरं सत्यनारायण श्रीमाली ने सम्बोधित किया। राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





