वर्चुअल क्षेत्रीय डाक अदालत का आयोजन 6 को

हैदराबाद, पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, मुख्यालय क्षेत्र, हैदराबाद द्वारा क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत का आयोजन आगामी 6 अप्रैल को किया जाएगा। वर्चुअल मोड पर आयोजित होने वाली इस डाक अदालत हेतु शिकायतों को भेजने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल है। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को को सुबह 11 बजे से क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत का आयोजन डाक सेवाओं से संबंधित जनता की शिकायतों को सुनने के लिए किया जा रहा है।

हैदराबाद सहित रंगारेड्डी, मेड़चल-मल्काजगिरी, मेदक, संगारेड्डी, विकाराबाद तथा सिद्दिपेट जिलों से डाक सेवाओं संबंधित जन शिकायतों को डाक अदालत में सुनावाई हेतु 1 अप्रैल या उससे पूर्व आर. सत्यनारायण, सहायक निदेशक-2, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, मुख्यालय क्षेत्र, जामा-ए-उस्मानिया डाकघर भवन 500007 पते पर भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : 217 करोड़ रुपये के बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा

प्रेषित किए जाने वाले लिफाफे पर क्षेत्रीय स्तर की डाक अदालत लिखना अनिवार्य होगा। साथ ही संबंधित शिकायत के साथ मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी का उल्लेख भी आवश्यक है, ताकि डाक अदालत में शामिल होने के लिए लिंक भेजा जा सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button