वैगन वर्कशॉप : अधिकारियों और कर्मचारियों को हिन्दी के अधिक प्रयोग के लिए प्रेरित

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के वैगन वर्कशॉप, गुंटुपल्ली में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन तथा उसके कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कारखाना प्रबंधक के सभागृह में राजभाषा हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना तथा राजभाषा नीति के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, कार्यक्रम के दौरान राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नियमों तथा सरकारी कार्यों में हिन्दी के प्रयोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक कार्यालयीन कार्यों, पत्राचार, टिप्पणियों तथा अभिलेखों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें… शिक्षा-स्वास्थ्य पर ध्यान दें छात्र, हरिचंदना दासरी ने किया आह्वान

चैट जीपीटी, भाषिणी ऐप और को-पायलट से ऑफिस कार्य सरल होंगे

अवसर पर उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एम. अनिरुद्ध एवं कारखाना कार्मिक अधिकारी ने अपने संबोधन में राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि चैट जीपीटी, भाषिणी ऐप, को-पायलट जैसे कृत्रिम मेधा पर आधारित नवीन डिजिटल उपकरणों की सहायता से कार्यालयीन कार्यों, अनुवाद तथा नोटिंग-ड्राफ्टिंग में हिन्दी का प्रयोग और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यशाला के दौरान वरिष्ठ अनुवादक डी. रामप्रसाद ने पॉवर पाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को राजभाषा अधिनियम, राजभाषा नियमों तथा कार्यालयीन कार्यों में यूनिकोड के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा हिन्दी में कार्य करने के व्यावहारिक तरीकों को समझाया।

कार्यक्रम में सहायक कार्य प्रबंधक बद्या नायक तथा सहायक रसायनी व धातु विज्ञानी अडापा रवीन्द्र कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों से राजभाषा हिन्दी के प्रभावी कार्यान्वयन में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों और शॉपों के प्रभारी पर्यवेक्षक, लिपिक वर्गीय कर्मचारी मिलाकर 35 लोग शामिल हुए। राजभाषा कार्यशाला आयोजित करने के लिए मुख्य कारखाना प्रबंधक एस. श्रीनिवास को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button