वरंगल : बेटे के साथ तालाब में कूदी महिला, मौत
वरंगल, वरंगल जिले के वर्धन्नापेट में एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि वर्धन्नापेट में रहने वाली कमिंदला कल्याणी (30) की शादी तीन साल पहले पुलिस कांस्टेबल हरीश से हुई थी, जो ममनूर टीएसएसपी बटालियन में तैनात है।
कल्याणी से आज सुबह अपने 2 वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह मायके में रह रही थी और मानसिक रूप से भी परेशान थी। परिजनों ने ससुरालवालों की प्रताड़ना की वजह से ही महिला के बेटे समेत आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से माँ-बेटे के शवों को बाहर निकालकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें… मनीकोंडा के अल्कापुरी कॉलोनी में फ्लैट में आग लगी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



