31 मई को जीतेंगे ट्रॉफी: शशांक सिंह का दावा

 नई दिल्ली। 3 जून, 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्‍स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। IPL 2025 के फाइनल में मामूली अंतर से हारने के बाद पंजाब किंग्‍स अब 19वें सीजन में तबाही मचाने के लिए तैयार है।

शशांक सिंह को पूरा भरोसा है कि पंजाब किंग्स इस सीजन में एक कदम और आगे बढ़कर ट्रॉफी जीतेगी। शशांक ने कहा, “मुझे पता है कि 31 मई को हम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेंगे और ट्रॉफी उठाएंगे। यह सिर्फ एक एहसास नहीं है, मुझे पूरा यकीन है। ऐसा जरूर होगा। यह आत्मविश्वास और टीम का भरोसा है। सभी एकमत हैं। सभी को पूरा भरोसा है।”

पंजाब ने किया था कमाल का प्रदर्शन

पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। लीग स्‍टेज में 14 मैचों में 9 जीत के साथ टीम टॉप पर रही। क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। शशांक ने कहा, “हम एक-एक मैच करके आगे बढ़ेंगे क्योंकि हमारा अंतिम टारगेट ट्रॉफी जीतना है। अगर हम यही सोचते रहेंगे कि हम पिछले साल फाइनल में पहुंचे थे, तो हम पर बहुत दबाव होगा।”

पंजाब किंग्‍स अपने पहले मैच में 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से टकराएगी। शंशाक ने ‘जियोस्टार प्रेस रूम’ के दौरान कहा, “हमारा टारगेट गुजरात के खिलाफ अपने पहले मैच की तैयारी करना है। फिर सीएसके और केकेआर के खिलाफ तैयारी करना है।”

21 प्‍लेयर को रिटेन किया

पंजाब ने मिनी ऑक्‍शन से पहले 21 प्‍लेयर को रिटेन किया था। शंशाक ने कहा, “फाइनल खेलना और जीतना हमारा अंतिम टारगेट है। हमें हर मैच पर ध्यान देना होगा, अपनी गलतियों को सुधारना होगा। हम बहुत मोटिवेटेड हैं कि हम वही टीम हैं। हम पिछले साल की तुलना में बेहतर तैयार हैं।”

शंशाक ने लोअर ऑर्डर में अपने रोल के बारे में कहा, “अपने रोल से प्यार करना जरूरी है। पहले मैं भी यही सोचता था कि मैं टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज हूं और मुझे लोअर ऑर्डर में भेजा गया था। फिर मुझे अपने रोल से प्यार हो गया। इस रोल में कामयाब होने के लिए सबसे जरूरी है टीम मैनेजमेंट और ड्रेसिंग रूम का सपोर्ट मिलना, क्योंकि हाई रिस्क क्रिकेट खेलने के लिए आपको आजादी चाहिए।” (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button