वायरल हुआ शादी का मुहूर्त! विजय-रश्मिका की जोड़ी फिर चर्चा में

नई दिल्ली, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं।रश्‍म‍िका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के लिए पंडित जी उदयपुर पहुंच चुके हैं। संदीप रेड्डी वांगा समेत कई मेहमान लेक स‍िटी में हैं। इस बीच शादी के शुभ मुहूर्त का खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर हल्‍दी की तस्‍वीर, संगीत सेरेमनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

फैंस की ‘श्रीवल्‍ली’ रश्मिका मंदाना अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय देवरकोंडा से 26 फरवरी को उदयपुर में शादी कर रही हैं। पंडित जी पहुंच चुके हैं। संदीप रेड्डी वांगा भी उदयपुर में हैं। दोनों बेहद निजी दोस्‍तों, प्रियजनों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लेने वाले हैं। मंगलवार को जहां क्रिकेट मैच और संगीत सेरेमनी के साथ प्री-वेडिंग की शुरुआत हुई थी, वहीं बुधवार को दिन में हल्‍दी और शाम में मेहंदी सेरेमनी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों को नए जीवन की बधाई दी है। जबकि सोशल मीडिया पर हल्‍दी और संगीत समारोह की तस्‍वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक अन्‍य रिपोर्ट में शादी के शुभ मुहूर्त का खुलासा किया गया है।

रश्‍म‍िका और विजय की संगीत की तस्वीरें और वीडियो बुधवार को ऑनलाइन लीक हो गए। इनमें डेकोरेशन, चमकदार लाइटें और ताजे फूलों से सजावट की झलक मिली है। एक फैन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बेहद खूबसूरत तस्वीरें।’ जबकि एक अन्‍य यूजर ने एक्‍टर्स से अपील करते हुए लिखा, ‘हमें ओरिजिनल और ऑफिश‍ियल तस्वीरों की जरूरत है रश्‍म‍िका प्लीज।’

26 फरवरी की सुबह 8 बजे लेंगे सात फेरे

 26 फरवरी को सुबह 8 बजे सात फेरे लेंगे और बाकी की रस्में दिन में ही हो जाएंगी। रश्मिका और विजय का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 24 फरवरी को ‘विरोश प्रीमियर लीग’के साथ हुआ था, जिसमें कपल ने अन्य लोगों के साथ तरह-तरह के गेम्स खेले। इसके बाद रात को संगीत सेरिमनी हुई। अब बुधवार 25 फरवरी को दिन में हल्दी की रस्म हुई और शाम को मेहंदी की रस्म होगी।

हल्‍दी सेरेमनी की सामने आई तस्‍वीर

जानकारी के लिए एक बार फिर से बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत ‘विरोश प्रीमियर लीग’ गेम्स और संगीत के साथ मंगलवार को हुई। इसके बाद बुधवार को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी है। अपनी, डायरेक्टर-एक्टर थारुन भास्कर, एक्टर ईशा रेब्बा और कुछ दूसरे गेस्ट की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें सभी पीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं।

3 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन

शादी के बाद तीन मार्च को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होने की खबरें हैं, जिनमें साउथ और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की लव मैरिज है। दोनों को साथ काम करते हुए एक-दूसरे से प्यार हुआ था। रश्मिका और विजय ने साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था। इसके बाद वह ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ नजर आए। साथ काम करते हुए नजदीकियां बढ़ती गईं। रश्मिका और विजय ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली ऑफिशियल नहीं किया, पर उनके कनेक्शन को लेकर कुछ न कुछ हिंट्स मिलते चले गए। और अब शादी से चंद दिन पहले रविवार, 22 फरवरी को कपल ने शादी की बाद सोशल मीडिया पर कन्फर्म की थी और सभी का शुक्रिया अदा किया था।

रश्मिका और विजय की शादी में परिवार और करीबी लोग

मालूम हो कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को बेहद निजी समारोह में सात फेरे लेंगे। इसमें परिवार के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त शामिल होंगे। रश्मिका और विजय, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के काफी करीब हैं और वह इस शादी का हिस्सा हैं।

25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं

 इसके बाद बुधवार, 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। सोशल मीडिया पर हल्दी की तस्वीरें पहले से ही छाई थीं, और अब खुद दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों में हल्दी के वेन्यू और डेकोरेशन की झलक दिखाई है।

एक तस्वीर में फूलों की चादर से जमीन ढकी है और उसके बीचोंबीच दो टेबल रखे नजर आ रहे हैं, जो दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा और होने वाली दुल्हन रश्मिका मंदाना के लिए हैं। दूसरी तस्वीर में रश्मिका और विजय के नाम के दो फ्लोरल प्लेकार्ड हैं। इनमें से एक पर रश्मिका का निकनेम- रूशी लिखा हुआ है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button