पुष्कर में 200 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का स्वागत समारोह

हैदराबाद, राजस्थान के पुष्कर में आगामी 8 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 43 दिवसीय 200 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के संबंध में पू. श्री प्रखरजी महाराज विशेष निवेदन पर बुधवार 25 फरवरी को भाग्यनगर पधारेंगे। चिरागअली लेन स्थित अग्रवाल समाज मीटिंग हॉल में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिदास शर्मा द्वारा सभा आयोजित की गई। इसमें 43 दिवसीय 200 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ हेतु पू. श्री प्रखरजी महाराज के आगमन पर उनके स्वागतार्थ चर्चा की गई। बैठक का संचालन हरिनारायण व्यास ने किया और पुष्कर राज तीर्थ में चल रही व्यवस्था की जानकारी दी।

भगवान व्यास ने स्वागतार्थ सभा के बिदुओं को रेखांकित किया। विप्र फाउंडेशन जोन 16 के अध्यक्ष हरिकीशन ओझा ने सभी ब्राह्मण संस्थाओं से संम्पर्क कर सभी को शामिल करने करने का सुझाव दिया। महामंत्री रामदेव नागला ने यज्ञ प्रचार प्रसार पर अपने विचार रखे। सुरेश शर्मा ने व्यक्तिगत सम्पर्क कर सभी को अधिक से अधिक धर्म संस्थानों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया। महेश तिवाड़ी ने बैनर एवं पोस्टर द्वारा प्रचार करने की सलाह दी। वर्तमान में पुष्कर का भ्रमण कर पधारे सोहनलाल दाहिमा ने यज्ञ की भव्यता पर जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… अन्याय के खिलाफ थे शिवाजी : गहिनीनाथ

सभी को 43 दिवसीय महायज्ञ में दर्शनार्थ आने का निमंत्रण

अवसर पर मदन गोपाल व्यास एवं आनंद शर्मा ने वर्तमान में सोशल मीडिया द्वारा यज्ञ की संपूर्ण जानकारी जन जन तक पहुँचाने पर बल दिया। आदि गौड़ विप्र समाज के अध्यक्ष श्रीकिशन शर्मा ने सभी से 43 दिवसीय कार्यक्रम में दर्शनार्थ पधारने का निवेदन किया। सत्यप्रकाश डोबा ने पुरश्चरण की विधि एवं सकरात्मकता पर बल दिया। संदीप जायलवाल ने महाराजश्री के प्रवास का सम्पूर्ण विवरण दिया। उन्होंने बताया कि पूज्य स्वामी श्रीप्रखर जी महाराज द्वारा संकल्पित शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ वर्तमान में संसार में व्याप्त उतार चढ़ाव में कमी लाने एवं आतंकवाद का शमन, विश्व कल्याण एवं सनातन धर्म की स्थापना कर राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।

इसी संकल्प के साथ महाराज भारत भ्रमण पर हैं। महाराजश्री के स्वागत में 25 फरवरी को शाम 7.15 बजे से काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में विशेष सभा का आयोजन होगा। सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों व भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर स्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। हरिदास शर्मा के आभार के साथ सभा संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button