व्हाट्सएप ने स्कैम से बचाव के लिए नए फीचर्स किए शुरू

हैदराबाद, व्हाट्सएप ने उपयोगकर्ताओं को स्कैम से बचाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। 68 लाख से अधिक ऐसे व्हाट्सएप अकाउंट्स को हटाया गया है जो दुनिया भर में लोगों को निशाना बना रहे आपराधिक स्कैम सेंटर्स से जुड़े थे।

नए फीचर्स को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि वे मेटा के स्वामित्व वाले इस प्लेटफ़ॉर्म पर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट दोनों में स्कैम की पहचान में मदद कर सकें। ग्रुप चैट्स के लिए व्हाट्सएप ने एक नया “सेफ्टी ओवरव्यू” फीचर शुरू किया है, जो तब दिखाई देगा जब कोई अंजान व्यक्ति, जो आपकी संपर्क सूची में नहीं है, आपको किसी अनजान ग्रुप में जोड़ता है। इस सेफ्टी ओवरव्यू में ग्रुप से संबंधित मुख्य जानकारी और सुरक्षित रहने के सुझाव शामिल होंगे।

ग्रुप और चैट में स्कैम से सुरक्षा के नए उपाय

उदाहरण के लिए, यह दिखेगा कि जिसने आपको जोड़ा है, वह आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में है या नहीं, और क्या उस ग्रुप में कोई सदस्य आपकी संपर्क सूची का हिस्सा है। यदि आपको लगता है कि आप इस ग्रुप को पहचानते हैं, तो आप उस चैट को अधिक जानकारी के लिए देख सकते हैं। हालांकि, जब तक आप तय नहीं करते कि आप ग्रुप में बने रहना चाहते हैं, तब तक उस चैट से नोटिफिकेशन म्यूट रहेंगे।

व्यक्तिगत चैट्स की बात करें तो व्हाट्सएप ने बताया कि कई स्कैमर इंटरनेट के अन्य प्लेटफॉर्म पर पहले संपर्क कर व्हाट्सएप पर बातचीत के लिए कहते हैं। इस रणनीति से बचाव के लिए व्हाट्सएप ऐसे उपयोगकर्ताओं को सतर्क करने के नए तरीकों का परीक्षण कर रहा है, जब वे किसी ऐसे व्यक्ति से बात शुरू करते हैं जो उनकी संपर्क सूची में नहीं है। इसमें यह भी शामिल है कि यूज़र को यह बताया जाए कि वह किससे बात कर रहा है और कुछ अतिरिक्त जानकारी दी जाए जिससे स्कैम की पहचान हो सके।

यह भी पढ़ें… इंस्टाग्राम पर लाइव जाने के लिए अब जरूरी हुए 1,000 फॉलोअर्स

ओपनएआई संग स्कैम सेंटर पर व्हाट्सएप की बड़ी कार्रवाई

व्हाट्सएप ने यह भी साझा किया कि उसने ओपनएआई के साथ मिलकर एक स्कैम सेंट्रल को विफल करने में मदद की, जिसकी जड़ें कंबोडिया में थीं। इन स्कैम प्रयासों में नकली लाइक्स के लिए भुगतान देने, स्कूटर किराये की पिरामिड स्कीम में लोगों को शामिल करने और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के झूठे झांसे जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं।

व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि स्कैमर्स ने शुरूआती मैसेज के लिए चैटजीपीटी का उपयोग किया, जिसमें व्हाट्सएप चैट लिंक था, और फिर टेलीग्राम पर ले जाकर पीड़ित को टिकटोक पर वीडियो लाइक करने का कार्य सौंपा गया। विश्वास जीतने के लिए स्कैमर यह दिखाते थे कि व्यक्ति ने अब तक कितनी कमाई कर ली है, और फिर उसे अगली गतिविधि के रूप में क्रिप्टो अकाउंट में पैसे जमा करने को कहा जाता था।

स्कैम से बचने के लिए लोगों को किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोचने की आवश्यकता है कि क्या वह संदेश वास्तव में वैध लगता है। उन्हें यह प्रश्न करना चाहिए कि क्या उस अनुरोध में कोई तर्क है, और क्या सामने वाला आपको जल्दीबाज़ी में निर्णय लेने के लिए कह रहा है। यदि कोई मित्र या परिवार का सदस्य होने का दावा करता है, तो उसकी पहचान किसी अन्य माध्यम से सत्यापित करना ज़रूरी है। व्हाट्सएप का यह प्रयास उपयोगकर्ताओं की डिजिटल सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button