गेटेड कम्युनिटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति फरार
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र पठनचेरु पुलिस क्षेत्र में एक गेटेड कम्युनिटी में वृद्ध व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटनचेरु के एपीआर लक्सुरिया गेटेड कम्युनिटी में रहने वाले अंबाती परमेश्वर राव (70) ने अपनी पत्नी लीलावती (60) पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
यह भी पढ़े : उप्र : कुशीनगर में घरेलू विवाद में अधिवक्ता की हत्या
घटना के समय घर में अन्य परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे। बताया गया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है। घटना के दौरान महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह खून से लथपथ हालत में मृत पाई गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से गेटेड कम्युनिटी के निवासियों में भारी दहशत का माहौल है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की तफ्तीश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



