कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मंचाल थाना परिधि में शराब के नशे में व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
मंचाल पुलिस ने बताया कि नोमुला ग्राम निवासी एम. बाबू को शराब पीने की लत थी। वह रोजाना नशे में घर लौटकर अपनी पत्नी एम. अमृता के साथ मारपीट करता था। सोमवार रात नशे में लौटे बाबू ने अमृता के साथ मारपीट की।
इस दौरान उसने बीच-बचाव करने आई अपनी बहू को एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद कुल्हाड़ी से अमृता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में बुरी तरह से घायल अमृता की मौके पर ही मौत हो गई। अमृता की हत्या करने के बाद बाबू फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर मंचाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार बाबू की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें… सिद्दिपेट : मेडिकल छात्रा ने लगा ली फाँसी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



