एफटीसीसीआई टूरिज्म जंक्शन ज्वेल्स फोटो प्रतियोगिता के विजेता घोषित
हैदराबाद, फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफटीसीसीआई) की पर्यटन समिति ने टूरिज्म जंक्शन ज्वेल्स फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। विजेताओं को 16 मार्च को रेड हिल्स स्थित फेडरेशन भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टूरिज्म जंक्शन ज्वेल्स फोटो प्रतियोगिता का उद्देश्य हैदराबाद के रचनात्मक रूप से डिजाइन किए गए ट्रैफिक जंक्शनों और सार्वजनिक कला प्रतिष्ठानों को उजागर करना था। प्रतियोगिता के लिए प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल और फोटोग्राफी पेशेवरों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता नमस्ते तेलंगाना के फोटोग्राफर पत्रकार रजनीकांत, द्वितीय विजेता साक्षी तेलुगु समाचार पत्र के फोटो पत्रकार नोमुला राजेश रेड्डी तथा तृतीय विजेता शौकिया फोटोग्राफर मोगिलिशेट्टी संध्या रहीं।
पाँच सांत्वना पुरस्कार विजेताओं में फोटोग्राफर अबुजा श्रीनिवास, आवुला श्रीनिवास (ईनाडु), जी. बालास्वामी (साक्षी), गणेशन पोत्रम्बलम तथा शालिनी जैन (तेलंगाना फोटोग्राफिक सोसाइटी) शामिल हैं। टूरिज्म जंक्शन ज्वेल्स फोटो प्रतियोगिता विजेताओं को 16 मार्च को फेडरेशन हाउस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
यह भी पढे़: राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार के विजेता घोषित
एफटीसीसीआई पर्यटन समिति के अध्यक्ष प्रकाश अम्मानबोलू तथा सह-अध्यक्ष डी. रामचंद्रम ने कहा कि यह प्रतियोगिता हैदराबाद के रचनात्मक रूप से डिजाइन किए गए चौराहों की तस्वीरें लेने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल नागरिकों को अपने शहर में मौजूद कलात्मक तत्वों की सराहना करने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही शहरी कला और पर्यटन क्षमता के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देती हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





