महिला ने दो बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी ज़िले के कंदी मंडल स्थित जुलकल ग्राम में एक महिला ने अपने दो बच्चों की जहर देकर हत्या करने के बाद स्वयं फाँसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि जुलकल ग्राम निवासी ममता (28) के पति पेंटय्या का गत जनवरी माह में सड़क हादसे में निधन हो गया था।

यह भी पढ़े : सौतेली माँ की प्रताड़ना के चलते नाबालिग ने खुदकुशी की

पति की मौत के बाद से ममता मानसिक तनाव का शिकार हो गई थी। इस कारण जीवन से निराश ममता ने आज सुबह अपने दो बच्चों मणिकंठा और प्रलय की जहर पिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button