हैदराबाद, मंथन क्लब द्वारा व्यवसाय से जुड़ी क्लब की महिलाओं के साथ चर्चा कार्यक्रम बंजारा हिल्स स्थित होटल प्लैटिनम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
मंथन क्लब ने अपने अनूठे कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार क्लब से जुड़ी व्यवसाय कर रही महिलाओं की क्लब के सभी सदस्यों के साथ शानदार चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। सदस्यों ने अपने व्यवसाय से जुड़े अनुभवों और सफलता को आपस में साझा किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नगरद्वय में भजन जैमिंग में धूम मचाने वाले हर्ष और शुभम की जोड़ी ने वातावरण को उत्साह, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। सभी ने झूम-झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया।
यह भी पढ़ें… भारतीय मृदा एवं भू-उपयोग सर्वेक्षण ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
कार्यक्रम को सभी ने प्रेरणादायक और आनंद से भरपूर बताया। सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में यशिता, टीना, सीमा, जयश्री, अर्चना, बरखा, रमा, मेघा, संगीता, अनुराधा का पूर्ण सहयोग रहा।
