अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डांस वर्कशॉप में दिखा महिलाओं का उत्साह

हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समन्वय हैदराबाद और समन्वय ब्लूम द्वारा सोमाजीगुड़ा स्थित होटल इनर सर्कल में अहमदाबाद की कलाकार ऋतु के साथ उत्साहपूर्ण नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।

हैदराबाद में महिला दिवस डांस वर्कशॉप का आयोजन

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यशाला में लगभग 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बॉलीवुड गीतों की धुन पर नाचते हुए खूब आनंद लिया। ऋतु ने कार्यक्रम की शुरुआत हल्के-फुल्के डांस स्टेप्स से की, जिससे माहौल तुरंत ही जीवंत हो गया। इसके बाद उन्होंने सभी को रेट्रो स्टाइल में कुछ मज़ेदार डांस नंबर सिखाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। यह आयोजन बहुत सफल रहा।

यह भी पढ़ें… प्रशिक्षु अधिकारियों को सौंपी गयी स्वच्छता कार्यों की निगरानी

सभी महिलाओं ने इस यादगार अनुभव का भरपूर आनंद लिया। अवसर पर अध्यक्ष नम्रता बल्दवा, सचिव नवनीता मानधना, कोषाध्यक्ष पायल सारडा, स्वागत समिति की अंकिता कपूरिया, निवर्तमान अध्यक्ष रजनी मर्दा, समन्वय ब्लूम की संस्थापक संगीता लोहिया, निधि बुराडिया, रमा राठी, वंदना जाजू एवं अन्य उपस्थित थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button