राज्य की भलाई के लिए काम करें : चामला किरण कुमार रेड्डी

हैदराबाद, कांग्रेस लोकसभा सदस्य चामला किरण कुमार रेड्डी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री बंडी संजय हैदराबाद में धार्मिक राजनीति के नाम पर जनता को भड़का कर राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को बयान में कहा कि करीमनगर में बंडी संजय के ऐसे ही प्रयासों के बावजूद भाजपा को वहाँ पर म्युनिसिपल चुनावों में बहुमत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुल 116 नगरपालिकाओं में चुनाव हुए, जिसमें भाजपा को मात्र एक नगरपालिका मिली, वह करीमनगर है।

किरण कुमार ने कहा कि बंडी संजय का सीएम रेवंत रेड्डी के खिलाफ बात करने का स्तर नहीं है। उन्होंने बताया कि सीएम मूसी पुनरुद्धार, मेट्रो रेल के दूसरे चरण, आरआरआर, फ्यूचर सिटी आदि परियोजनाओं के लिए बार-बार दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री व अन्य मंत्रियों से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंडी संजय को धार्मिक राजनीति बंद कर यह बताना चाहिए कि राज्य के विकास हेतु केंद्र सरकार से कितनी निधियाँ लाएँगे।

यह भी पढ़ें… जनता के द्वार रेवंत सरकार – कल्याण योजनाओं के प्रचार के लिए चलेगा अभियान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button