बैरामलगुड़ा फ्लाईओवर स्पोर्ट्स एरीना के कार्य अंतिम चरण में

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त ने एल.बी. नगर ज़ोन में स्थित सागर रिंग रोड पर बैरामलगुड़ा फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स एरीना विकास की गतिविधियों को तेज़ करने के निर्देश दिये।

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शहर में खेल मैदानों और खेल सुविधाओं की कमी को देखते हुए युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए मल्काजगिरी नगर निगम द्वारा एल.बी. नगर ज़ोन के अंतर्गत सागर रिंग रोड पर बैरामलगुड़ा फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स एरीना का विकास किया जा रहा है। इस परियोजना के विकास कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच चुके हैं।

राज्य सरकार की खेल विकास नीति के अनुसार शहर में खेल सुविधाओं का विस्तार करने और युवाओं को प्रशिक्षण के अवसर देने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई। फ्लाईओवर के नीचे उपलब्ध स्थान को चिह्नित कर वहाँ खेल मैदानों के विकास की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के तहत चार कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें से तीन पूरे हो चुके हैं। वर्तमान में शौचालय और चेंजिंग रूम के निर्माण का कार्य जारी है। प्रथम चरण में बॉक्स क्रिकेट कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन/पिकल बॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और स्केटिंग रिंग का विकास किया गया है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में एलपीजी सिलेंडर के दुरुपयोग पर औचक निरीक्षण

दूसरे चरण में फुटबॉल कोर्ट और 10 मीटर रेंज राइफल शूटिंग विकसित करने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार, इस स्पोर्ट्स एरीना के बनने से शहर के बच्चों और युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button