गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत कार्यशाला 6 मार्च को
हैदराबाद, देश भर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल को 5 हजार मंडल कार्यालयों में ज्ञापन दिया जाएगा। इसकी तैयारी के तहत शुक्रवार, 6 मार्च को हैदराबाद के बेगम बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में कार्यशाला (प्रशिक्षण कार्यक्रम) का आयोजन होगा। इसमें भाग लेने के लिए देश भर से लगभग 22 संतों का 5 मार्च को हैदराबाद आगमन होगा।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि तेलंगाना के लगभग 400 गौ भक्तें को उपरोक्त कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गौ सम्मान अभियान के तहत देश में लगभग 780 जिलों में प्रत्येक जिला स्तल पर 3 संत और 3 गौप्रेमी कार्यकर्ता जुड़ेंगे, जो जिले के अन्य गौ प्रेमी संतों और गौरक्षकों को अभियान से जोड़ेंगे। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान किसी संस्था या संगठन के बैनर तले आयोजित नहीं होगा, बल्कि यह ईश्वर, गौमाता और नंदी बाबा को समर्पित होगा।
यह भी कहा गया है कि अभियान में किसी आचार्य, संत, महंत, नेता, अभिनेता, कार्यकर्ता की फोटो, पोस्टर, बैनर या होर्डिंग नहीं लगायी जाएगी। प्रचार सामग्री पर केवल नंदी महाराज और गौ माता का चित्र मुद्रित होगा। विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि अभियान किसी राजनैतिक दल, संगठन अथवा केन्द्र या राज्य सरकार के विरुद्ध नहीं है। अपितु यह गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समर्पित है। अभियान में किसी मंचीय उदबोधन से इंकार किया गया है।
यह भी पढ़ें… एकल अभियान, दक्षिण भारत प्रभाग-09 का संरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
27 अप्रैल को सभी तहसीलों में ज्ञापन राष्ट्रपति व पीएम को दिया जाएगा
विज्ञप्ति के अनुसार, गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत विभिन्न चरणों में ज्ञापन दिये जाएंगे। प्रथम चरण में 27 अप्रैल को सभी तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र दिये जाएंगे। इन प्रार्थना पत्रों का सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर 27 जुलाई को देशभर में जिलाधीश के माध्यम से शासन और सरकार को धन्यवाद पत्र दिये जाएँगे। इन पत्रों का भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने पर 27 अक्तूबर को सभी राज्यों की राजधानी में राज्य सचिव के माध्यम से सरकार को धन्यवाद पत्र दिये जाएँगे।
इसके अगले चरण में 27 फरवरी, 2027 को सभी राज्यों के 5000 तहसीलों और 780 जिलों में नियुक्त किये गये संतों, गौ भक्तों एवं 1 करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा संकीर्तन कर किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 15 अगस्त, 2027 तक यदि सरकार गौमाता से संबंधित समस्याओं पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो 16 अगस्त से दिल्ली में 5-5 गौ भक्तों एवं संतों के जत्थों द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार, गौ सम्मान आह्वान अभियान के संबंध में हैदराबाद में बैठक आयोजित की गई। अवसर पर 6 मार्च को आयोजित होने वाली कार्यशाला का कर पत्र जारी किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



