कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स में मनाया गया विश्व पार्किंसंस दिवस
हैदराबाद, कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स गच्चीबावली द्वारा आज विश्व पार्किंसंस दिवस के उपलक्ष्य में पेशेंट कनेक्ट पहल का आयोजन किया गया। अवसर पर पार्किंसंस के मरीजों और उनके परिवार सदस्यों सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लेते हुए इस स्वास्थ्य समस्या से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पेशेंट कनेक्ट पहल का उद्देश्य पार्किंसंस के रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों को न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन, पुनर्वास विशेषज्ञों तथा पोषण विशेषज्ञों की बहु विषयक टीम के साथ एक मंच पर लाना था। अवसर पर पार्किंसंस, इसके प्रबंधन, उपचार विकल्पों, पोषण संबंधी आवश्यकताओं और पुनर्वास सहायता आदि जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. गुरु एन. रेड्डी ने कहा कि पार्किंसंस गंभीर और जीवन को पूरी तरह से बदल देने वाली बीमारी है, जो परिवारों, समुदायों और राष्ट्र पर भारी बोझ डालती है।
इसलिए इस न्यूरोसर्जन, स्वास्थ्य समस्या को लेकर बहु-विषयक देखभाल आवश्यक है। कॉन्टिनेंटल में हमारा प्रयास प्रत्येक मामले पर न्यूरोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और जेनेटिस्ट की राय लेकर संबंधित उपचार योजना को रोगियों और उनके परिवारों के साथ साझा करना है। वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. चक्रधर रेड्डी ने पार्किंसंस से जुड़े लक्षणों सहित समग्र प्रबंधन से जुड़ी जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एम. के. सिंह ने कहा कि उचित निदान, बहु-विषयक दृष्टिकोण, प्रभावी दवाओं, इम्यूनोथेरेपी तथा अन्य न्यूरो-माड्यूलेटिंग धेरेपी के साथ पार्किंसंस रोग को प्रबंधित किया जा सकता है।
जीवनशैली सुधार और थेरेपी से रोग नियंत्रण पर विशेषज्ञों की राय
एन्डोस्कोपिक न्यूरोसर्जरी केंद्र के निदेशक डॉ. हृषिकेश सरकार ने पार्किंसंस के उपचार में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। अन्य विषय विशेषज्ञों ने कहा कि पार्किंसंस रोग के उपचार में निदान के समय से ही जीवनशैली में सुधार, व्यायाम, संतुलन प्रशिक्षण और शारीरिक चिकित्सा मूलभूत तत्व हैं। संज्ञानात्मक व्यवहार चिकित्सा और ध्यान-आधारित उपचार पार्किंसंस से जुड़ी चिंता व अवसाद को नियंत्रित करने में प्रभावी सिद्ध हुए हैं।
यह भी पढे़: श्री राणी सती दादी मंदिर स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ
अवसर पर वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. शिवानंद रेड्डी, न्यूरोसर्जन डॉ. विग्नेश सईराजन, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहुल कोडुरी, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुमति जरुगु, शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास में सलाहकार फिजियाट्रिस्ट डॉ. बबीश चाको, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. रमेश रेड्डी, पोषण विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा रेड्डी, मुख्य आहार विशेषज्ञ ऐश्वर्या राज एवं अन्य ने मरीजों व उनके परिवारजनों से बातचीत करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



