विश्व शांति यात्रा में थाईलैंड के 100 बौद्ध भिक्षुओं का स्वागत
हैदराबाद, श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज (हैदराबाद-सिकंदराबाद) द्वारा विश्व शांति के लिए कलबुर्गी (कर्नाटक) से नागार्जुन सागर तक निकाली जा रही विश्व शांति यात्रा में शामिल थाईलैंड के 100 बौद्ध शिक्षुओं का मूसापेट स्थित पाटीदार भवन में भव्यता से स्वागत किया गया।
यहाँ प्रचार संयोजक जसवंत सुराणी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्व शांति यात्रा में शामिल प्रसिद्ध फिल्मी हस्ती गगन मलिक का भव्य रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अमृत पटेल ने गगन मलिक का परिचय देते हुए कहा कि वह एक भारतीय फिल्म अभिनेता और बौद्ध कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व बौद्ध फिल्म महोत्सव में श्रीलंकाई सिंहली फिल्म श्री सिद्धार्थ गौतम में राजकुमार सिद्धार्थ की भूमिका निभा कर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था। गगन मलिक रामायण फिल्म में भगवान राम की मुख्य भूमिका के लिए भी जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना टेक्सटाइल एजेंट असोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
अवसर पर जसमत पटेल ने कहा की विश्व शांति के लिए इतना बड़ा कार्य किया जा रहा है, जो सभी के लिए गर्व की बात है। आज हम सभी को इस यात्रा के उद्देश्य व संकल्प को करीब से जानने का अवसर मिला है। अध्यक्ष अमृत समजी छाबिया ने कहा कि हम विश्व शांति के इस महान कार्य में भागीदार बनें। यात्रा निदेशक फ्रोसोंग सेआक कोविडो ने इस यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



