गिफ्ट सिटी का पहला आईपीओ लाएगी एक्सईडी, 6 मार्च से खुलेगा इश्यू

नयी दिल्ली, वरिष्ठ पेशेवरों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाली कंपनी एक्सईडी एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट ने शुक्रवार को अपने 1.2 करोड़ डॉलर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 10 से 10.5 डॉलर प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।यह आईपीओ छह मार्च को गिफ्ट सिटी में बिक्री के लिए खुलेगा और 18 मार्च को बंद होगा। गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में होने वाली यह पहली शेयर बिक्री होगी।
कंपनी का यह आईपीओ अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के नियमों के तहत लाया जा रहा है। इस निर्गम में केवल वे निवेशक हिस्सा ले सकेंगे जो आईएफएससीए के नियमों के अंतर्गत पात्र हैं।
एक्सईडी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक जॉन कैलेलिल ने कहा, ‘हम वैश्विक कार्यक्रम विस्तार में तेजी लाने, विश्वविद्यालय साझेदारी को गहरा करने और प्रमुख बाजारों में वितरण क्षमताओं में निवेश करने के लिए पूंजी जुटा रहे हैं।’ एक्सईडी वर्तमान में भारत, पश्चिम एशिया और अमेरिका सहित 25 से अधिक देशों में सेवाएं प्रदान करती है। (भाषा )
यह भी पढ़े– विजय देवराकोंडा के साथ रश्मिका मंदान्ना
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



