युवा निर्देशक अंशुल सिन्हा की फिल्म मिलियन व्यूज का भव्य प्रीमियर शो संपन्न

मुंबई, युवा फिल्म निर्देशक अंशुल सिन्हा की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिलियन व्यूज का प्रीमियर शो 4 अप्रैल को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस खास मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्पाम में देश के लिए तीन बार युद्ध लड़ चुके कर्नल पंकज गोयल, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामानुज, सुप्रसिद्ध शायर अंजनी कुमार गोयल, कार्डियोमनी क्लब की संचालिका डॉ. आशा मिश्रा मुक्त, प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. रीता शुक्ला, शिक्षा जगत के जाने-माने व्यक्तित्व एवं अविनाश कॉलेज के संस्थापक अविनाश, लोकप्रिय गायक भरत जसवानी, अंग्रेजी की ख्याति प्राप्त लेखिका शिखा भटनागर, आईडीआरबी के प्रोफेसर डॉ. वी.एन. शास्त्रा तथा साहित्यकार अब्दुल हमीद खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फिल्म मिलियन व्यूज वर्तमान समय के एडिक्शन जैसे गंभीर विषय पर आधारित है। इसमें मदिरा सेवन, सिगरेट की लत और अश्लील सामग्री देखने जैसी सामाजिक समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। निर्देशक अंशुल सिन्हा ने इस ज्वलंत मुद्दे को संवेदनशीलता और गहराई के साथ पर्दे पर उतारा है।

यह भी पढ़े : आमिर खान की तारीफ से खुश हुए अदिवी शेष

इससे पहले भी वे चार फीचर फिल्मों का सफल निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म अंशुल सिन्हा के निर्देशन में बनी एक नई पेशकश है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। प्रीमियर के अवसर पर फिल्म की नायिका सिद्धि जायसवाल और सहायक निर्देशक प्रवीन तिंगला भी मौजूद रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button