यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी ने लांच किए रोजगारपरक स्नातक पाठ्यक्रम
हैदराबाद, यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को पाटने के लिए दो नए स्नातक पाठ्यक्रमों बी.टेक. इन एप्लाइड लाइफ साइंसेज तथा बी.एससी. इन कार्डियोवास्कुलर साइंसेज के साथ एआई आधारित डिजिटल लर्निंग यूनिवर्स पोर्टल को गच्ची बावली स्थित आईआईआईटी हैदराबाद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लांच किया गया।
यूनिवर्सिटी के कुलपति वीएलवीएसएस सुब्बा राव ने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है। हम अकादमिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बीच की खाई को पाटने वाली अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि छात्रों को प्रासंगिक और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि समग्र रूप से विश्वविद्यालय का उद्देश्य पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा से हटकर कौशल आधारित प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करना है। इसी परिप्रेक्ष्य में उक्त पाठ्यक्रमों को लांच किया गया।
बताया गया कि एप्लाइड लाइफ साइंसेज में बी.टेक. कार्यक्रम डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, हेटेरो तथा भारत बायोटेक जैसी अग्रणी संस्थाओं के सहयोग से विकसित किया गया। यह पाठ्यक्रम विश्वस्तरीय व्यावसायिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करेगा, जिसमें अंतिम वर्ष इंटर्नशिप पर केंद्रित होगा। बी.एससी. इन कार्डियोवास्कुलर साइंसेज को एआईजी हॉस्पिटल्स के सहयोग से शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें… सड़क कनेक्टिविटी व वर्षाजल नाला व्यवस्था में सुधार करेगा सीएमसी
इसमें छात्रों को विशेषज्ञ चिकित्सा पेशेवरों के मार्गदर्शन में अस्पताल के वातावरण में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस कड़ी में विश्वविद्यालय ने ट्यूटोरियल्स प्वाइंट द्वारा संचालित डिजिटल लर्निंग यूनिवर्स लांच किया। यह एआई संचालित प्लेटफॉर्म तकनीक, एआई, सॉफ्ट स्किल्स और एथिकल हैकिंग जैसे क्षेत्रों में लगभग 75 ऑनलाइन कौशल परक कोर्स प्रदान करेगा।
बताया गया कि बी.टेक. इन इन अप्लाइड लाइफ साइंसेज तथा बी.एससी. इन कार्डियोवास्कुलर साइंसेज के लिए उम्मीद्वार https://yisu.in/courses/btech-applied-life-sciences-technology तथा https://yisu.in/courses/cardiovascular-science-bsc kesÀ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया प्रवेश परीक्षा तथा साक्षात्कार पर आधारित होगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



