आरएसकेएमपीएल के फाइनल में युवा स्टार व हाईजेन बर्ग

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम अत्तापुर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल-7) के फाइनल में युवा स्टार व हाईजेन बर्ग टीम ने जगह बनाई। अवसर पर मुख्य अतिथि अमरनाथ देवहा एवं समाज बन्धु उपस्थित थे।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 8 विकेट खोकर 137 रन बनाकर लक्ष्य दिया। श्याम ने 35, राम भाटी ने 33, चिमनलाल पंवार ने 13, विनोद सोलंकी ने 13, पवन सैनी ने 12 रनों का योगदान दिया।

धमेन्द्र और प्रशांत की शानदार पारी, टीमों को दिलाई जीत

विक्रम सोलंकी ने 2 विकेट, उमेश सांखला, उमेश सांखला, ईश्वर सांखला, धर्मेन्द्र, उदय राम ने एक-एक विकेट चटकाये। युवा स्टार की टीम ने 2 विकेट खोकर 138 रन बनाए और 8 विकेट से जीत दर्ज की। धमेन्द्र ने 63, राहुल सिंह परिहार ने 41 रनों, विक्रम सोलंकी ने 17 रनों का योगदान दिया। श्याम, पवन सांखला ने एक-एक विकेट चटकाए।

मैन ऑफ दि मैच धमेन्द्र चुने गये। दूसरे मुकाबले में हाईजेन बर्ग ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी के एलेवन ने 6 विकेट खोकर 155 रनों लक्ष्य दिया, जिसमें योगेन्द्र सांखला ने 50, लखन भाटी ने 27, रूपेश ने 23, देव ने 19, शिव नारायण कच्छवा ने 10 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़े : धीमी ओवर गति के लिए गायकवाड़ पर जुर्माना

उज्ज्वल मारोटिया व प्रवीण टाक ने दो-दो और जसवंत सोलंकी व प्रशांत मारोटिया ने एक-एक विकेट चटकाये। इसके बाद हाईजेन बर्ग की टीम ने 3 विकेट खोकर 157 रन बनाए। इसमें प्रवल टाक ने 59, प्रशांत मारोटिया ने 53, उज्ज्वल मारोटिया ने 19 रनों, विमल सांखला ने 11 रनों का योगदान दिया। लखन भाटी, सोनू टाक, मनीष कच्छावा ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच प्रशांत मारोटिया चुने गये।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button