ए/सी टेक्नीशियन बनकर मंगलसूत्र छीनने वाला युवक गिरफ्तार

Ad

हैदराबाद, मल्काजगिरी की एल.बी. नगर पुलिस ने ए/सी टेक्नीशियन बनकर घर में अकेली रहने वाली महिला पर हथौड़ी से हमला कर 25 ग्राम सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही मंगलसूत्र छीनने वाले युवक अबरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, चंचलगुड़ा निवासी अबरार अहमद कुछ दिन अमेजॉन कंपनी में कार्य कर नौकरी छोड़ चुका था। कुछ दिन पूर्व उसने रॉक हिल्स कॉलोनी निवासी प्रवीण रेड्डी की पत्नी से फोन पर बात की और अपने आपको अमेजॉन कर्मी और ए/सी टेक्नीशियन बताया। इसके बाद आज उसने पुनः प्रवीण रेड्डी की पत्नी फोन किया और बताया कि वह पड़ोस में ही एक ए/सी की मरम्मत करने के लिए आया हुआ है। उसका लगेज उसके साथ है और वह अपना लगेज कुछ देर के लिए उसके घर में रखना चाहता है।

यह भी पढ़ें… सिद्दिपेट : तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई, दो किशोरों की मौत

पीछे से हथौड़ी से हमला कर महिला को किया घायल

प्रवीण रेड्डी की पत्नी के राजी होने पर अबरार अहमद उसके फ्लैट पर गया और अपना लगेज भीतर रखने के लिए कहा। प्रवीण रेड्डी की पत्नी के लगेज लेकर भीतर जाते ही अबरार अहमद ने पीछे से उस पर हथौड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह घायल होकर वहीं गिर गई। उसके गिरते ही अबरार अहमद उसके गले से 25 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया।

घायल होने के बावजूद भी प्रवीण की पत्नी ने डायल 100 कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरन्त प्रवीण के फ्लैट पहुँच गई और घायल प्रवीण की पत्नी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरों की छानबीन कर अबरार अहमद की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सोने का मंगलसूत्र बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना आज शाम 4 बजे प्रकाश में आई और पुलिस ने आरोपी को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button