वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आए यात्री ने इंडिगो से यात्रा के दौरान विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। हालांकि विमान के चालक दल ने उसे अपनी सीट पर बैठा दिया। वहीं विमान के वाराणसी पहुंचने के बाद युवक फिर से दरवाजे पर पहुंच गया, जिसके बाद इंडिगो प्रबंधन की तरफ से मामले की शिकायत की गई थी। शिकायक के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार यात्रा कर रहा था, जिस वजह से काफी घबराया हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यात्रा के दौरान गेट खोलने की कोशिश

घटना की जानकारी देते हुए फूलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अदनान के रूप में हुई है, जो शनिवार रात बेंगलुरु से इंडिगो की ऊड़ान 6E 185 में सवार हुआ था। विमानन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा शुरू होते ही युवक ने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन चालक दल के सदस्यों ने उसे रोका और बिठा दिया। वाराणसी में उतरने के बाद, वह फिर से दरवाजे के पास पहुंचा, जिसके बाद चालक दल ने हस्तक्षेप करके उसे रोक दिया। 

युवक को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार 

एसएचओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इंडिगो प्रबंधन की ओर से इस घटना के बारे में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने युवक को बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह उसकी पहली हवाई यात्रा थी। यात्री के मुताबिक वह घबराया हुआ था, जिसके कारण उसने ऐसा किया होगा। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब पुलिस के मुताबिक यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button