एक और फिल्म में साथ काम करेंगे रणवीर और आदित्य

रणवीर सिंह के साथ धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज जैसी ब्लॉकब्लसटर फिल्में देने वाले आदित्य धर इन दिनों खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी पकड़ बनाए हुए है और ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। इस फिल्म की धमाकेदार सक्सेस के बाद आदित्य धर यहीं रुकने वाले नहीं हैं। आदित्य धर ने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर ली है।

पता चला है कि आदित्य धर एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ अपनी अगली फिल्म करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य धर भारत के महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित होगी, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल निभाएंगे।

बताया जा रहा है कि ये आदित्य धर का वही ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे पहले हाई बजट बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। हालांकि फिल्ममेकर के अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है, लेकिन कहा जा रहा है कि आदित्य धर तीन पिप्ट्स पर विचार कर रहे हैं : द इमॉर्टल अश्वत्थामा, एक ऐतिहासिक महाकाव्य और एक बड़े पैमाने का स्पोर्ट्स ड्रामा।

रणवीर सिंह के साथ चंद्रगुप्त मौर्य पर ट्रिलॉजी

इन्हीं तीनों में से कोई एक आदित्य धर की अगली फिल्म होगी। कहा जा रहा है कि इन दिनों आदित्य धर भारत के एक राजा की हिस्ट्री और स्टोरी पर डीपली रिसर्च कर रहे हैं। आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे।

हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि फिल्म के मुख्य किरदार खुद चंद्रगुप्त मौर्य होंगे या नहीं, क्योंकि सिर्फ इतना पता चला है कि इसकी कहानी चंद्रगुप्त मौर्य वाले दौर में सेट है। बताया जा रहा है कि आदित्य धर की इस फिल्म के लिए फिलहाल दो स्टूडियोज से बात चल रही है – जियो स्टूडियोज और बिरला स्टूडियोज।

यह भी पढ़े : फिल्म धुरंधर-2 ने की बॉक्स ऑफिस पर 1365 करोड़ रुपये की कमाई

इस फिल्म की अनाउंसमेंट इसी साल हो सकती है। ये फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य, पामादित्य और समुद्रगुप्त के आसपास बुनी एक फिक्शनल फिल्म होगी। ये एक ट्रिलॉजी भी हो सकती है, जिसमें अखंड भारत के विचार को मूर्तरूप देने वाले इन तीनों सम्राटों की कहानी होगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रिलॉजी का बजट लगभग 1000 करोड़ है लेकिन पहले रणवीर सिंह अपनी फिल्म प्रलय की शूटिंग पूरी करेंगे और इसके बाद ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button