केबीआर पार्क के आसपास वन-वे यातायात ट्रायल रन

हैदराबाद, हैदराबाद में एच-सिटी प्रॉजेक्ट के तहत बंजारा हिल्स और जुबली हिल्स क्षेत्रों में स्टील फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में केबीआर पार्क के आसपास वन-वे यातायात का ट्रायल रन आयोजित किया गया।

नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने ट्रायल रन का निरीक्षण किया। उन्होंने केबीआर पार्क मेन गेट से लेकर बसवतारकम अस्पताल, अग्रसेन जंक्शन, फिल्म नगर, रोड नंबर 45 होते हुए जुबली हिल्स चेक पोस्ट तक यातायात मूवमेंट की समीक्षा की।
बताया गया कि यह वन-वे यातायात ट्रायल रन केवल रविवार के लिए आयोजित किया गया। सोमवार से यातायात व्यवस्था पुन सामान्य रूप से संचालित होगी।

यह भी पढ़ें… हेरिटेज वॉक में 60 महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

ट्रायल रन के दौरान सामने आए सुझावों और समस्याओं का विश्लेषण कर जल्द ही जीएचएमसी अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सुधारों के बाद भविष्य में एक और ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी पहले जनता को दी जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button