चिकन नेक किसी की बपौती नहीं : अमित
सिलीगुड़ी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारा भारत का है और किसी को भी इसको लेकर धमकी देने या इसमें छेड़छाड़ करने की अनुमति नही दी जाएगी।
सिलीगुड़ी गलियारा को आमतौर पर चिकन नेक कहा जाता है। शाह ने सिलीगड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की एक बैक को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में कुछ लोगों ने नारे लगाए थे कि भारत की मुख्य भूमि को पूर्वेत्तर राज्यों से जोड़ने वाली भूमि की इस संकरी पट्टी चिकन नेक को काट देंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली में कुछ लोगों ने नारे लगाए कि वे इस चिकन नेक को काट देंगे। अरे भाई, तुम इसे कैसे काटोगे? क्या यह तुम्हारे बाप की जमीन है? यह भारत की जमीन है। इसे कोई हाथ नही लगा सकता। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने ऐसे नारे लगाने वालों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोप लगाया कि विपक्षी इंडिया गबंधन के नेताओं ने उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया था। शाह ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जेल में डाल दिया। इंडिया गबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के नेताओं ने उन्हें रिहा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया। (भाषा)
यह भी पढे़: अमित शाह का बिहार विजय का लक्ष्य!
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



