रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज वायुसेना स्टेशन का दौरा करेंगे

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात के एक दिन बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के भुज एयरबेस पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्री के गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र का भी दौरा करने की संभावना है। माना जा रहा है कि राजनाथ गुजरात यात्रा के दौरान सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यहां वे भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों से बातचीत करेंगे।पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद विशेष रूप से यह महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पाकिस्तान ने भुज पर किया था ड्रोन अटैक

गुजरात की सीमा पाकिस्तान के साथ 508 किलोमीटर लंबी है। खास बात है कि गुजरात उन राज्यों में से एक था, जिसे पाकिस्तान ने चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल करके निशाना बनाया था। भुज पाकिस्तान की सीमा से बेहद करीब है। भुज पर कथित तौर पर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल करके हमला किया गया था। भुज और नलिया के पास तैनात भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने पिछले कुछ दिनों में कई पाकिस्तानी ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराया है। पाकिस्तानी ड्रोन मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें नाकाम किया गया।

1971 के युद्ध निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

राजनाथ सिंह भुज एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यह एयरफोर्स स्टेशन भारत के लिए काफी अहम है। पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग में भुज ने अहम भूमिका अदा की थी। खास बात है कि जंग के दौरान भुज की महिलाओं ने देश की रक्षा में अहम योगदान दिया था। महिलाओं के ग्रुप ने दुश्मन के हवाई हमले में क्षतिग्रस्त हवाई पट्टी की फिर से मरम्मत कर पाकिस्तान की हार में अहम भूमिका अदा की थी।

जम्मू-कश्मीर से दिया था संदेश

एक दिन पहले ही राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर में थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कश्मीर की अपनी पहली यात्रा पर आए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सशस्त्र बलों की मदद से जल्द ही क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया कर देगा। सिंह ने श्रीनगर के बादामी बाग छावनी में बहादुर भारतीय सेना के जवानों के साथ बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को फिर से परिभाषित किया है कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री मोदी की यूरोप की तीन देशों की यात्रा रद्द

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button