इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल हब के रूप में बदल रहा है हैदराबाद, आईसीसीए ग्लोबल समिट 2027 में

हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार हाईटेक्स में होने वाले ग्लोबल इवेंट, इंटरनेशनल कोरुगेटेड केस असोसिएशन (आईसीसीए) ग्लोबल समिट 2027 के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम में कहा कि हैदराबाद 64 साल के इतिहास में पहली बार आईसीसीए ग्लोबल समिट 2027 को होस्ट करेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरुगेटेड पैकिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निवेश के अवसर बढ़ायेगा।

संजय कुमार ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि यह मील का पत्थर तेलंगाना को ग्लोबल इंडस्ट्रियल मैप पर मजबूती से जगह दिलाएगा और इंटरनेशनल इंडस्ट्रियल हब के रूप में हैदराबाद के बढ़ते कद को दर्शायेगा। संजय कुमार ने कहा कि वे कोस्गेटेड पैकेजिंग मटेरियल की कई तरह से इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में जानकर हैरान हैं, जिसे हॉस्पिटल के अस्थायी बेड तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने टोक्यो में हुए 2020 के समर ओलंपिक में कोरुगेटेड कार्डबोर्ड बेड के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि एथलीटों हेतु ओलंपिक विलेज में ठहरने के लिए मजबूत कोरुगेटेड कार्डबोर्ड फ्रेम बनाये गए थे।

1,500 प्रतिनिधि और 300 इंटरनेशनल इंडस्ट्री लीडर्स के आने की उम्मीद

कोरुगेटेड पैकेजिंग सिर्फ एक बॉक्स नहीं है, बल्कि मॉडर्न सप्लाई चेन की रीढ़ है। खेती के सामान, फार्मास्यूटिकल्स से लेकर ई-कॉमर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स तक कोरुगेटेड पैकेजिंग यह पक्का करती है कि प्रोडक्ट ग्राहकों तक सुरक्षित तरीके से पहुंचे। इसकी मजबूती व वजन का अनुपात, रीसायकल होने की क्षमता तथा किफायती होने की वजह से यह आज की तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर इस्तेमाल किए गए कार्टन को वापस कागज में बदला जा सकता हाईटेक्स में इंटरनेशनल कोरुगेटेड केस असोसिएशन (आईसीसीए) ग्लोबल समिट 2027 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में भाग लेते विशेष मुख्य सचिव संजय कुमार, एम. एल. अग्रवाल, एलेनी डेस्पोटू, अंकित अग्रवाल व अन्य है और वैल्यू चेन में फिर से शामिल किया जा सकता है। यही असली एनवायरनमेंटल जिम्मेदारी है।

संजय कुमार ने कहा कि कोरुगेटेड पैकेजिंग सेक्टर हज़ारों एमएसएमई को सहयोग व अधिक रोजगार के अवसर देकर ऑटोमेशन और डिजाइन में सृजनता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ग्लोबल ट्रेड बढ़ेगा और ई-कॉमर्स तेज होगा, कोरुगेटेड पैकेजिंग की अहमियत बढ़ती रहेगी। यह सतत उद्योग है, जो धरती की रक्षा करते हुए आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देती है। उन्होंने सरकार से इसे पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य इस समिट से ठोस नतीजों की उम्मीद करेगा, जिसमें नए औद्योगिक निवेश शामिल हैं।

11 से 13 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा

सेंट्रल इंडिया पैकेजिंग के चेयरमैन और आईसीसीए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन एम.एल. अग्रवाल ने कहा कि कोस्गेटेड पैकेजिंग का सतत विकास अनगिनत मौके देता है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में समिट की मेजबानी इंडस्ट्री लीडरशिप की मिली जुली कोशिशों का नतीजा है। सेंट्रल इंडिया पैकेजिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर, आईसीसीए बोर्ड में इंडिया डायरेक्टर और एफसीबीएम के अध्यक्ष (चयनित) अंकित अग्रवाल ने कहा कि मिलकर किए गए प्रयासों से हैदराबाद को आईसीसीए ग्लोबल समिट 2027 के लिए होस्ट शहर बनाने में मदद मिली है, जो 11 से 13 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा।

आईसीसीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलेनी डेस्पोटू ने कहा कि जब भी सतता की बात होती है, तो कोस्गेटेड पैकेजिंग सबसे पहले दिमाग में आती है। उन्होंने बताया कि कोरुगेटेड पैकेजिंग लगभग 95 प्रतिशत रीसाइकिलेबल है और दुनिया भर में सबसे अधिक रीसाइकिल होने वाला पैकेजिंग मैटेरियल है। उन्होंने कहा कि वह भारत आकर बहुत खुश हैं और इसके औद्योगिक विकास से काफी प्रभावित हैं।

वक्ताओं ने मंच से बताया कि हैदराबाद जनवरी 2027 में कोरुगेटेड पैकेजिंग इंडस्ट्री के तीन बड़े इवेंट्स होस्ट करेगा, जिसमें आईसीसीए ग्लोबल समिट 2027, एफसीबीएम कोरुपैक समिट 2027 (जिसमें 3,000 से ज्यादा मैन्युफैक्चरर्स शामिल होंगे तथा इंडस्ट्री की सेल्स 8.9 बिलियन यूएस डॉलर से ज्यादा होगी) व कोस्पैक इंटरनेशनल एक्सपो 2027, (जो ग्लोबल एग्जिबिशन है, जिसमें 250 से अधिक एग्जीबिटर्स, 1,500 प्रतिनिधि और 300 इंटरनेशनल इंडस्ट्री लीडर्स के आने की उम्मीद है यह इवेंट्स हैदराबाद को ईको-फ्रेंडली पैकेजिंग इनोवेशन के लिए ग्लोबल हब बनाएँगे। इस कर्टेन रेजर इवेंट में 250 से ज़्यादा इंडस्ट्री के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। आयोजकों ने कोरुगेटेड पैकेजिंग मटेरियल से बनी चीजें दिखाई, जिसमें कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किया गया पोडियम और चीफ गेस्ट को दिया गया खास तौर से डिज़ाइन किया गया फोटो फ्रेम शामिल था, जो इस बोर्ड के इस्तेमाल की क्रिएटिविटी तथा मज़बूती को दर्शाता है।

यह भी पढ़ेऑपरेशन सिंदूर में पुलिस और सुरक्षा बलों का साझा ऑपरेशन: बीएसएफ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button