दिल्ली में सोशल मीडिया पर पिस्तौल रील डालने वाला युवक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से अवैध पिस्तौल लहराने और गोली चलाने की रील डालने वाले 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी पर आधारित एक लक्षित अभियान के बाद आरोपी विकास उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उसकी रील वायरल होने के बाद की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा पिस्तौल से गोली चालने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। घटना का संज्ञान लेते हुए, संदिग्ध की पहचान और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़े: पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला आरोपी व पिता गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि 21 मार्च को, सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम ने रामलीला मैदान के पास जाल बिछाया और आरोपी ने पुलिस को देखने के बाद संकरी गलियों से भागने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी दूर पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पिस्तौल को छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर, पुलिस ने एक अत्याधुनिक .32 बोर की पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल का प्रदर्शन करने का शौक है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button