दि हैदराबाद कटपीस क्लॉथ मर्चेंट असोसिएशन की सभा सम्पन्न, चुनाव 9 नवंबर को

Ad

हैदराबाद, दि हैदराबाद कटपीस क्लॉथ मर्चेंट असोसिएशन की साधारण सभा हिमायतनगर स्थित होटल प्लैटिनम में संपन्न हुई जिसमें संघ के चुनाव आगामी 9 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यहां संघ के सह-सचिव रविन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी का स्वागत अध्यक्ष अजय कुमार चिनानिया ने किया। मंत्री एम. सुनील कुमार अग्रवाल ने गत वर्ष में किये गये कार्यों का उल्लेख किया।

कोषाध्यक्ष शेष कुमार गोयल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर पारित किया। सभा में वर्ष 2025-27 के चुनाव 9 नवंबर को करवाने का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी मुकुन्दलाल, कपूरचंद गुप्ता को नियुक्त किया गया। मुकुन्दलाल ने जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने वर्ष 2023-25 के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की।

Ad

यह भी पढ़ें… नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएँ युवा : पोन्नम प्रभाकर

सभा में अजय चनानिया, एम. सुनील कुमार, बालकिशन, शेष गोयल, रविन्द्र अग्रवाल, धीरज गुप्ता, विनय जैन, अनिल कुमार सर्मा, जयप्रकाश, सतीश कुमार अग्रवाल, महेश, विष्णु कुमार अग्रवाल, अजय कुमार, बी. श्याम सुन्दर, चेतन प्रकाश, राजेश कुमार, किरट मिश्रानी, अमन अग्रवाल, साकेत गुप्ता, उमेश, ओमप्रकाश, हनुमान प्रसाद, कमल अहुजा, अशोक बंसल, अमित कुमार, दिनेश कुमार गोयल, सुनील, अनिल, सुभाषचंद, राजेश अग्रवाल, भूषण, मानव, सन्नी, भरत, राकेश, करोडीमल, मनोज अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button