नुमाइश में ‘बेस्ट स्टॉल’ अवॉर्ड पर कर्णन ने दी बधाई
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आयुक्त आर.वी. कर्णन ने जीएचएमसी के स्वयं सहायता परियोजना विभाग को अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी। जीएमसी आयुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह परियोजना विभाग महिलाओं की उन्नति और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। नुमाइश में जीएचएमसी ने ‘बेस्ट स्टॉल’ का अवॉर्ड जीता है। अर्बन कम्युनिटी डेवलपमेंट विंग के तहत लगाए गए इस स्टॉल पर 35 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के प्रोडक्ट्स दिखाए गए थे।
नुमाइश के दौरान पूरी तरह से हाथ से बने प्रोडक्ट्स को पेश किया गया, जिसे लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिला। हज़ारों लोग स्टॉल पर रुके और प्रोडक्ट्स की रेंज व क्वालिटी की तारीफ़ की। प्रदर्शनी समिति ने जीएचएमसी आयुक्त के नाम पर प्रशस्ति पत्र दिया। गोशामहल प्रोजेक्ट ऑफिसर विजयलक्ष्मी ने कॉर्पोरेशन की तरफ से सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्राप्त किया। इस पर खुशी जताते हुए आर.वी. कर्णन ने अपने प्रोडक्ट्स दिखाने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के सदस्यों और अर्बन कम्युनिटी डेवलपमेंट विंग के अधिकारियों को उनकी कोशिशों के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़े– नामपल्ली व उप्पल में गांजे के मामले
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



