प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने विचारों से समाज में सामाजिक न्याय के लिए नई दिशा दी। उन्होंने समाज के सबसे गरीब वर्गों और अंतिम व्यक्ति के उत्थान को अपना लक्ष्य बनाया। उनके विचार और मार्गदर्शन आज भी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चल रहा है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाएगी।


डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि व्यक्ति के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया अभियान के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और उत्पादन की अपील को जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जैसे देश जहां टैरिफ और प्रतिबंध लगाए जाते हैं, वहां से प्रभावित हुए भारतीय उद्योगों और स्टार्टअप्स को सरकार विभिन्न योजनाओं से समर्थन प्रदान कर रही है।

Ad

डॉ. लक्ष्मण ने अंत में कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए स्वदेशी वस्तुओं का अधिकतम उपयोग करना और उनका प्रचार करना जरूरी है। अवसर पर भाजपा के राज्य संगठन मंत्री चंद्रशेखर तिवारी समेत अन्य नेता भी उपस्थित थे। इसके बाद सांसद डॉ. लक्ष्मण ने नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button