हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की परीक्षा में एआई के जरिए मास चीटिंग का पर्दाफाश

हैदराबाद, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (गैर-अध्यापन) पदों पर भर्ती को लेकर संपन्न परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स (एआई) के सहयोग से मास चीटिंग का गच्ची बावली पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में मास चीटिंग करने वाले हरियाणा के दो युवकों को हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 21 दिसंबर को इन पदों के लिए हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैम्पस में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के दौरान हरियाणा निवासी अनिल (30) और सतीश (28) नामक दोनों युवक अपने शर्ट की बटन में माइक्रो स्कैनर के जरिए प्रश्न-पत्र को स्कैन कर इसे बाहर भेजा। इसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे उनके साथियों ने एआई तकनीकी के जरिए स्कैन कर भेजे गए प्रश्न-पत्र के जवाब तुरन्त दोनों युवकों को भेज दिए।

यह भी पढ़ें… ड्रग्स तस्करी करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी व साथियों समेत गिरफ्तार

इन दोनों युवकों पर परीक्षा संचालक की नजर पर पड़ गई। उसने तुरन्त दोनों को पकड़ लिया और उन्हें विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार देवेश निगम के पास पेश किया। देवेश निगम की शिकायत पर गच्ची बावली पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से माइक्रो स्कैनर, ब्लू टूथ व अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button