धूलपेट में 1.321 किलो गाँजा बरामद, 2 गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 1.321 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि धूलपेट आबकारी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जियागुड़ा कमेला के पास से मंगलहाट के खिलावाल विजय सिंह तथा मोहम्मद साबिर अली को 1.321 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें… मंगलहाट में फिर से 14 टन सड़ा हुआ मांस ज़ब्त

पूछताछ में आरोपियों ने राशिद, गायत्री बाई, अख्तर हुसैन, मासूद और निखिल के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। धूलपेट की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button