धूलपेट में 1.39 किलो गांजा बरामद

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व धूलपेट की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 1.39 किलो गांजे के साथ महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि धूलपेट के बड़ा बंगला क्षेत्र में गांजा बिक्री होने की सूचना मिलने पर छापेमारी करते हुए 1.39 किलो गांजे के साथ गणेश सिंह और सुमन बाई को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने सुमन बाई नामक एक अन्य महिला के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। सुमन फिलहाल फरार है। धूलपेट की आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें… संगारेड्डी : चलती कार में लगी आग, यात्री सुरक्षित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button