भारी मात्रा में कोकीन के साथ 1 गिरफ्तार

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व शमशाबाद की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोकीन व अन्य ड्रग्स के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।

आबकारी के सहायक पुलिस अधीक्षक आर. किशन ने बताया कि शमशाबाद में रहने वाला पी. करण काफी समय से गोवा से कोकीन, ओजी कुश हैदराबाद लाकर सप्लाई कर रहा था। वह कुछ वर्षों पहले दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए गोवा जाता थाI वहां पर ड्रग्स तस्करों के संपर्क में आने के बाद से ही वह हैदराबाद में कोकीन समेत अन्य घातक ड्रग्स की सप्लाई करने लगा था। उन्होंने बताया कि उसने पहले जानबूझकर अपने दोस्तों को ड्रग्स की लत लगवाई और इसके बाद उन्हें ड्रग्स की बिक्री करने लगा। वह संतोष नामक सहयोगी के जरिए ड्रग्स को ग्राहकों तक पहुंचा रहा था। वे पुलिस से बचने के लिए कोड में बात करते थे और ज्यादातर ग्राहकों से फोन के जरिये ही संपर्क में रहते थे। आरोपी के पास से 19.36 ग्राम कोकीन, 6.7 ग्राम ओजी कुश को जब्त किया गया।

करण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि संतोष की तलाश चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में आबकारी इंस्पेक्टर बालराज, सुभाष चंद्र राव, एसआई रवि चल्ला, वेंकटेश्वरलू, अखिल समेत टीम की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button