सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में 10 साल की जेल
हैदराबाद, जग्तियाल जिला कोर्ट ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए सड़क दुर्घटना में युवक की जान लेने वाले आरोपी को दोषी पाते हुए 10 साल की जेल, जुर्माने की सजा सुनाई।
जग्तियाल पुलिस ने बताया कि निजामाबाद में रहने वाले लॉरी चालक शेख इसाक ने 1 फरवरी, 2022 को शराब के नशे में लॉरी चलाते हुए एकलव्य नगर के दोपहिया चालक संकेत को रौंद दिया।
सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी लॉरी चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। वह शराब के नशे में लॉरी चला रहा था। उसे तब से ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, वह मौजूदा समय में जमानत पर बाहर था।
इसी बीच आज जिला कोर्ट द्वारा शेख को दोषी पाते हुए 10 साल की जेल, 20 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



