असम से लौटाए गये 12 अवैध बांग्लादेशी : हिमंता बिस्वा शर्मा

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश से आए 12 अवैध प्रवासियों को वापस भेज दिया गया है। शर्मा ने हालांकि यह नहीं बताया कि इन प्रवासियों को किस जिले में पकड़ा गया था या सीमा के किस सेक्टर से उन्हें वापस भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मिशन क्लीन अप जारी है। तड़के 12 अवैध प्रवासियों की पहचान की गई और उन्हें वहीं वापस वहीं भेज दिया गया, जहां से वे आए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई बार कह चुका हूं कि असम एक भी अवैध प्रवासी को नहीं छोड़ेगा। सब को वापस भेजा जाएगा।’’

यह भी पढ़े : रसोई गैस संकट से एक करोड़ लोग हो सकते हैं बेरोजगार : केजरीवाल

असम मंत्रिमंडल ने पिछले वर्ष अक्टूबर में आव्रजन (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950 के तहत एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने को मंजूरी दी थी, ताकि जिला उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राज्य से अवैध प्रवासियों को निष्कासित करने और पड़ोसी देशों से होने वाले अवैध प्रवासन से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा सकें। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button