जैन सेवा संघ के रक्तदान शिविर में 138 लोगों ने किया दान
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ रक्तदान क्लब द्वारा नामपल्ली स्थित नुमाइश मैदान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 138 लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया।

यहाँ क्लब के अनिल पीपाड़ा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जैन समाज के 138 पुरुष-महिलाओं ने शिविर में रक्तदान किया। इसके अलावा 58 नये सदस्य बने जो भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान करेंगे। यह जैन समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को दर्शता है। इस कार्यक्रम के विज्ञापन सहयोगी नवल किशोर, रौनक कुमार बाफना व कार्यक्रम सौजन्यदाता पारस कुमार, पवन कुमार समदरिया, मल्काजगिरी परिवार रहे। रक्त की जरूरत पड़ने पर श्री जैन सेवा संघ रक्तदान क्लब की वेबसाइट जैन ब्लड डाँट ओआरजी पर लॉगिन करके 2500 दानदाताओं के नाम व फोन नम्बर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें… चिरेका का वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड
कार्यक्रम में बीबीआर ब्लड बैंक, बालनगर का सहयोग मिला। अवसर पर संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा, महामंत्री विमल मुथा, महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के प्रधान संयोजक व श्री जैन सेवा संघ के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य गण, ब्लड बैंक के संयोजक अनिल पीपाड़ा, सुनील पीपाड़ा, नीलेश जैन, सुशील पीपाड़ा आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



