दिगंबर जैन मंदिर केसरबाग आगापुरा में 13वाँ वार्षिक महोत्सव कल

हैदराबाद, श्री दिगंबर जैन संस्था के तत्वावधान में दिगंबर भगवान की नई प्रतिमाओं को विराजमान कर 13 वर्ष पूर्ण होने पर 13वाँ वार्षिक महोत्सव रविवार 22 फरवरी को श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर केसरबाग आगापुरा में धूमधाम से मनाया जाएगा।
संस्था के कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण पांड्या द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रातः काल 6 बजे आगापुरा प्रांगण में तीन परिक्रमा देकर सभी प्रतिमाओं के अभिषेक व शांति धारा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। तत्पश्चात 64 रिद्धि विधान का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़े : पीठ में छुरा घोंपने का दूसरा नाम कड़ियम श्रीहरि : कोप्पुला ईश्वर
अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओ के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है। दिगंबर समाज के अध्यक्ष सुरेश काला ने दिगंबर जैन संस्था के बोर्ड रूम में बैठक कर समाज बंधुओं से कार्यक्रम को पूर्ण रूप देने हेतु विचार विमर्श किया। अवसर पर मंत्री विनोद बज, धर्म प्रभावन प्रचारक प्रमोद पहाड़िया, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष लोहाड़े, प्रवीण पांड्या, सत्येंद्र जैन उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



