श्री श्याम मित्र मंडल की 14वीं श्री श्याम निशान शोभायात्रा आयोजित
हैदराबाद, श्री श्याम मित्र मंडल (सूरजगढ़ निशान), अत्तापुर, भाग्यनगर के तत्वावधान में 14वीं श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने निशान धारण कर बाबा के जयकारों के साथ भाग लिया। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अत्तापुर, स्थित रामबाग राम मंदिर में पूजा के पश्चात यात्रा निकाली गयी।
इसमें मुख्य आकर्षण राजस्थान के प्रसिद्ध प्राचीन सूरजगढ़ धाम से लाया गया चमत्कारी सूरजगढ़ श्री श्याम निशान, आशीर्वाद मोर छड़ी, महिलाओं के सर पर सजी मनोकामना सिगड़ी में मौजूद बाबा की अखंड ज्योत, चाँदी के छतर, बाबा की अर्जी, मोरपंख से सुसज्जित रंग बिरंगे निशान, रथ में सजा लड्डू गोपाल का आकर्षक दरबार, अखंड ज्योत रहे।

फूलों की होली के साथ बाबा के भजनों की धुनों पर नाचते हुए जयकारे लगाते हुए श्याम भक्तों ने शोभायात्रा में भाग लिया। यात्रा किशनबाग, बहादुरपुरा, पुरानापुल, पेटला बुर्ज, पुल की माता, अफलनलगंज, चादरघाट से होती हुई काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुँची। श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी का स्वागत पुष्प बरसाकर किया गया। मोरछड़ी का नेतृत्व सूरजगढ़ धाम के अनुसार श्याम भक्त पवन नालपुरिया ने किया।
निशान यात्रा में जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों का भव्य स्वागत
अवसर पर सम्मानित अतिथि गिरधारी लाल निठारवाल, राजेंद्र नगर भाजपा नेता टोकला श्रीनिवास, अत्तापुर बीआरएस अध्यक्ष वनम श्रीराम रेड्डी, श्री श्याम मंदिर कमेटी के इंद्रकरण अग्रवाल, रामदेव अग्रवाल, पवन गुरु, समाजसेवी गोपाल बल्दवा राजेंद्र नगर प्रेस असोसिएशन के अध्यक्ष बालू सुब्रमण्यम सहित अन्य का मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
यात्रा में मंडल के सरंक्षक एवं यात्रा संयोजक पवन नालपुरिया, संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल दादरीवाले, मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी, मंत्री नरेंद्र जांगिड़, कोषाध्यक्ष मालीराम अग्रवाल, परामर्शदाता संतोष अग्रवाल, सोहनलाल नेहरा, श्याम अग्रवाल, अशोक शर्मा व अन्य ने धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए गए स्वागत को लेकर सम्मान किया।
श्री राजस्थानी नवजागृति मंच, राम धनी खम्मा घणी सेवा समिति, माली समाज, श्री राम रेड्डी ग्रुप, सिख छावनी ग्रुप, समाजसेवी प्रवीण नावंदर, श्री छत्रपति शिवाजी नवयुवक मंडल, अग्ग्रवाल समाज अत्तापुर शाखा सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने निशान यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर के शिखर पर निशान चढ़ाए जाने के पश्चात मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार मोदी, मंडल के संरक्षक एवं यात्रा संयोजक पवन नालपुरिया तथा संतोष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



