एएसटी सुपर सिंगर के ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगे 15 प्रतिभागी

हैदराबाद, अग्रवाल समाज, तेलंगाना द्वारा आयोजित एएसटी सुपर सिंगर के 4 जनवरी 2026 को संपन्न होने वाले ग्रैंड फिनाले में कुल 15 प्रतियोगी भाग लेंगे।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हिमायत नगर स्थित ऑडिटोरियम में अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, सचिव विकास केसान, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, सह मंत्री डॉ. सीमा जैन, आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. दिलीप पंसारी, वाइस चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल व अन्य ने महाराज श्री अग्रसेनजी की पूजा अर्चना कर द्वितीय ऑडिशन की शुरुआत की। अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनों को कार्यक्रम में भाग लेने वालों को बधाई तथा सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। एएसटी सुपर सिंगर के द्वितीय ऑडिशन में 45 वर्ष तथा इससे अधिक उम्र के कुल 34 महिला पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इसमें से 45 तक की उम्र में से 5 और 45 से अधिक उम्र वर्ग में 10 प्रतिभागी चयनित होकर ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगियों में 18 से 45 वर्ष की आयु में कनक पित्ती, प्रशांत देव गुप्ता, रोहन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल तथा विकास अग्रवाल और 45 से अधिक आयु में अमित अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अशोक बंसल, दीपक अग्रवाल, मानिक लाल अग्रवाल, निधिश सिंघल, शिखा अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल तथा विश्वनाथ अग्रवाल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… जलबोर्ड के ईडी ने किया ओएंडएम डिवीजन-17 का दौरा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button