पाक में ट्रेन हाईजैक मामले में मुक्त कराए गये 155 यात्री

कराची/इस्लामाबाद, पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में पाक सुरक्षा बलों ने अब तक 155 बंधकों को मुक्त कराने का दावा किया है। सुरक्षा बलों ने दौरान 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। लूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच आतंकवादियों द्वारा ट्रेन में बंधक बनाए गए अन्य यात्रियों को भी मुक्त कराने का अभियान जारी है। बलूच और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध बलूच बंदूकधारियों ने मंगलवार को एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। हमलावरों ने दावा किया कि उन्होंने 100 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है। अधिकारियों ने बताया कि नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी गुदलार और पीरू कोनेरी इलाकों के बीच उस पर गोलीबारी की गई। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने ट्रेन को बेटपरी कर उसपर कब्जा कर लिया, छह सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी और सक्रिय ड्यूटी कर्मियों सहित 100 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना लिया है।

बलूचिस्तान ट्रेन हमले में बंधकों की जान का खतरा

बीएलए ने एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना ने कोई सैन्य कार्रवाई की तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। यह समूह पाकिस्तान के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका में भी प्रतिबंधित है। आधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में ट्रेन चालक और कई यात्री घायल हुए हैं।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर पीरू कोनेरी और गुदलार के बीच भारी गोलीबारी की खबरें हैं। रिंद के मुताबिक, बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित की गई है।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि आखिरी आतंकवादी को मार गिराए जाने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जटिल भू स्थिति की वजह से अभियान में मुश्किल आ रही है। रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और मदद के लिए आपात राहत ट्रेन भेजी गई है।
रेलवे नियंत्रक मुहम्मद कासिफ ने बताया है कि नौ डिब्बों वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि ट्रेन को सुरंग संख्या 8 में हथियारबंद लोगों ने रोक दिया।

पाकिस्तान रेलवे के मुताबिक, इस रेलमार्ग पर 17 सुरंगें हैं और दुर्गम इलाका होने के कारण ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है। बलूचिस्तान सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को आपातकालीन कदम उाने का निर्देश दिया है। प्रांतीय सरकार के एक बयान में कहा गया है कि सिबी अस्पताल में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।(एजेंसियाँ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button