नामपल्ली में 163वाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 290 लोगों ने लिया लाभ
हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल के सहयोग से 163वाँ नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर नामपल्ली स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में आयोजित किया गया। अवसर पर 290 से अधिक लोगों ने शिविर की सेवाओं का लाभ लिया।







यहां अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में मेडिकवर अस्पताल हाईटेक सिटी द्वारा हड्डी रोग, हृदय रोग, ईसीजी, 2 डी ईको, बीएमडी, आरबीएस, रक्तचाप, सामान्य चिकित्सा की सेवा प्रदान की गयी, जिसमें डॉ. लिड्या, डॉ मधु नर्सिंग की सेवा गार्गी, सहेली, श्रावणी, अर्जुन, पद्मा, हविला सहित विपणन के राजन एवं प्रदीप कुमार ने सहयोग दिया। अवसर पर लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई हॉस्पिटल, दोमलगुड़ा द्वारा 193 लोगों के नेत्रों की जांच की गई तथा 112 लोगों को चश्मे वितरित किये गये और 1 रोगी के लिए मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें… श्री राजस्थानी नव जागृति मंच एवं महिला मंडल का गणगौर महोत्सव संपन्न
डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर में सेवाएं दीं
अवसर पर अजीत कश्यप, एच. भगवान, प्रतीक्षा, के. नर्सिंग राव एवं के. भास्कर ने सेवा प्रदान की। शिविर में डॉ अखिल क्लीनिक (पूरणदास रणछोड़दास) के जनरल फिजिशियन डॉ. मीनल सुगंधी ने भी अपनी सेवा प्रदान की। फिजियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. मीता बजाज ने तथा दांतों की जांच एसएनआर डेंटल के डॉ. एस. नवनीत राज एवं डॉ. एस. निखिल राज ने की।
अवसर पर डॉ. पीयूष बाल चिकित्सा क्लीनिक के डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बाल रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। अवसर पर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने एक विकलांग को सेवा प्रदान की। शिविर का 290 से अधिक लोगों ने लाभ लिया। शिविर में मुख्य अतिथि आईपीएस शिखा गोयल उपस्थित थीं, जिनका सम्मान किया गया।
शिविर को सफल बनाने में शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, अजीत गुप्ता, विनय सी अग्रवाल, कैलाश केड़िया, निखिल राणासरिया, दीपक गुप्ता, स्थानीय भागीदार माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल कोर समिति, अंजनी कुमार अग्रवाल, पुरषोत्तम अग्रवाल, सूर्य कमल गुप्ता, राकेश जालान, आशीष दोचानिया, अचल गुप्ता, नवीन अग्रवाल, स्वयंसेवक जितेन्द्र गोयल, पवन भुवानिया, अजय तुलस्यान, निर्मला केडिया, सुमन भुवानिया, सरला अग्रवाल, सुनैना नरसरिया, अरुणा तुलस्यान एवं पित्ती लैमिनेशन के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



