जीएचएमसी प्रजावाणी में 165 शिकायतें
हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम मुख्यालय एवं ज़ोनल कार्यालयों में 165 लोगों ने प्रजावाणी कार्यक्रम के अंतर्गत शिकायतें की हैं। मुख्यालय में शिकायतें सुनने के दौरान जीएचएमसी के अतिरिक्त आयुक्त शिवकुमार नायुडू ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि वह शिकायतों के समाधान में देरी न करें। आज जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त शिवकुमार नायुडू, वेणुगोपाल, रघु प्रसाद, चंद्रकांत रेड्डी और अतिरिक्त आयुक्त सी. गंगाधर ने लोगों से शिकायतें प्राप्त कर उनकी जाँच के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा।
कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही करने के निर्देश दिये गये। शिव कुमार नायुडू ने कहा कि अधिकारियों को शहर के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। शिकायतकर्ता को लिखित जवाब भेजें, जिसमें यह बताया जाए कि व्यक्तिगत और सामाजिक मुद्दों का समाधान कितने दिनों के भीतर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी प्रजावाणी में शिकायतों का अंबार
जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी के दौरान कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 36 टाउन प्लानिंग विभाग से, 12 कर अनुभाग से, 8 इंजीनियरिंग विभाग से, तीन-तीन प्रशासन और स्वच्छता विभाग से, दो-दो यूसीडी, विद्युत, विज्ञापन और खेल विभाग से संबंधित थीं। अन्य शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। जोनल कार्यालयों में 80 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कुकटपल्ली जोन में 31, सिकंदराबाद जोन में 20, शेरीलिंगमपल्ली जोन में 20, एल.बी. नगर जोन में 4, चारमीनार जोन में 3 और खैरताबाद जोन में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



