17वीं जूनियर नेशनल टी-20 : एसएसजीएफ हैदराबाद को तीसरा स्थान
हैदराबाद, एसएसजीएफ हैदराबाद की क्रिकेट टीम ने दिल्ली को 35 रनों के अंतर से 17वीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जूनियर नेशनल टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के मैच में हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
यहाँ गोवा के आर्लेम क्रिकेट मैदान में हुए उक्त टूर्नामेंट के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में हैदराबाद ने दिल्ली के विरुद्ध 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसमें अभिनव कुमार ने सर्वाधिक 75 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। एसएसजीएफ के सचिव डॉ. फहीमुद्दीन ख्वाजा एवं प्रबंधक संदीप मिश्रा ने टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी। (सी. सुधाकर)
यह भी पढ़ें… विराट कोहली की भविष्य को लेकर सवाल ही नहीं उठता: बल्लेबाजी कोच कोटक
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



